Husband को Girlfriend से इश्क लड़ाता देख पत्नी बनी सिंघम, बीच सड़क में बेल्ट से कूटा, Video Viral

husband flirting with girlfriend: एमपी के छिंदवाड़ा में बीच सड़क पर पति की जबरदस्त पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। पति को गर्लफ्रेंड के साथ घूमता देख पत्नी आगबबूला हो गई और बेल्ट से पिटाई की।

husband flirting with girlfriend:

husband flirting with girlfriend: शादीशुदा होते हुए गर्लफ्रेंड के साथ घूमने वाले पति सावधान। इस बात को नापसंद करने वाली पत्नी कभी भी सिंघम बन सकती हैं। कुछ ऐसा ही माजरा एमपी के छिंदवाड़ा में बीच सड़क पर देखने को मिला। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

मामला छिंदवाड़ा के परासिया रोड का बताया जा रहा है। रोज की तरह शाम को इस एरिया में सामान्य था, लेकिन अचानक पत्नी अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ घूमता देख लिया। फिर क्या था? पत्नी भी अपने असली रूप में आ गई।

गर्लफ्रेंड के साथ मजे कर लौटे पति को पत्नी जींस-टीशर्ट पहनी पत्नी ने उसे सड़क पर भी ही रोका फिर बेल्ट से जमकर धुनाई की। इस पिटाई वीडियो सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

देखते ही देखते तमाशा बन गया। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे वीडियो में पत्नी, पति पर दनादन बेल्ट बरसाए जा रही हैं। इसी बीच पति भी भड़क जाता है और पत्नी पर टूट पड़ता हैं। लेकिन उसकी पत्नी भारी पड़ी।

उसे एक डंडा भी मिल गया, फिर सड़क पर उसने पति पर डंडे भी बरसाए। तमाशबीनों की भीड़ में पुलिसकर्मी भी पहुंचे, लेकिन पति पर आगबबूला पत्नी के रौद्र रूप को देखकर किसी भी हिम्मत नहीं पड़ी कि पिट रहे पति को बचाए।

सभी के सामने पत्नी ने पति को नसीहत भी दी, कि अब यदि दोबारा किसी लड़की के साथ नजर आया, तो वह इससे भी बुरा हाल करेगी। इतना ही नहीं पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी। बीच सड़क पर सभी के सामने पिटने के बाद पति घर तो पहुंच गया। लेकिन उसकों गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा घूमना जिन्दगी भर याद रहेगा।

इस दृश्य को देखने वाले दबी जुबान में कहते नजर आए कि शादी के बाद ऐसी इश्कबाजी से भगवान बचाए। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गर्लफ्रेंड के शहर में इश्क लड़ाने के जरुरत ही क्या थी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+