PM मोदी की पत्नी को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता, जशोदाबेन का मंदिर बनाने की बात कहकर मचा दी हलचल
Amarwara Assembly By Election: कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पत्नी जशोदाबेन को लेकर बयान दिया है। सज्जन सिंह वर्मा ने जशोदाबेन का मंदिर बनाने की बात कहकर हलचल मचा दी है।
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार धीरेंद्र शाह की नामांकन रैली में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में एक विवादित बयान दे दिया, जिस पर बवाल मचा हुआ है।

दरअसल सज्जन सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उनकी पत्नी के नाम पर मंदिर बनाने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद उनके बयान पर विवाद छिड़ गया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जसोदा बहन आप एक भारतीय नारी का चरित्र आपने दिया है यदि यहां से कांग्रेस उम्मीदवार जितता हैं तो हम आपके लिए एक मंदिर जरूर बनाएंगे।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य कांग्रेस के नेता भी मंच पर मौजूद रहे। इससे पहले सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ की तारीफ की।
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज 21 जून नामांकन का आखिरी दिन है। 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 26 तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 10 जुलाई को यहां वोटिंग होगी और इसके तीन दिन बाद 13 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा ने कमलेश प्रताप शाह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से देव रावेन भलावी को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने धीरेंद्र शाह को उपचुनाव के मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications