Chhindwara News: छिंदवाड़ा में वोटिंग के दिन हो गया खेला, बीजेपी में गए मेयर ने ऐन मौके पर मारी पलटी
Lok Sabha Election 2024 Voting: मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। ऐन मौके पर छिंदवाड़ा में बड़ा खेला हो गया है। 2 अप्रैल को भाजपा में शामिल होने वाले छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके पलट गए हैं।
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर वह सांसद नकुल नाथ और कमल नाथ को कोस रहे थे। 17 दिन बाद ही छिंदवाड़ा महापौर का मन बदल गया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि नकुल नाथ को सपोर्ट करें।

छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके ने कहा कि मैं बिना किसी के दबाव के यह वीडियो बना रहा हूं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व मैंने किसी राजनीतिक दाल की सदस्यता ली थी। जिस दिन से मैंने ज्वाइन किया, मुझे घुटन महसूस हो रही थी। मेरे मन में यह ख्याल आ रहा था कि तुम उस इंसान के साथ गलत कर रहे हो, जिसने छिंदवाड़ा का विकास किया है।
नकुलनाथ का समर्थन करें
विक्रम अहाके ने कहा कि जीवन में राजनीति करने के अवसर बहुत आएंगे। भविष्य में मेरे साथ क्या होगा, मुझे नहीं पता। आज अगर हम कमल नाथ और नकुल नाथ के साथ खड़े नहीं हुए तो क्योंकि उन्होंने मुझे भी यहां तक पहुंचाया है। उनलोगों ने छिंदवाड़ा का काम किया है। आने वाले समय जो मेरे साथ होगा, वो मुझे पता नहीं है। आप सभी से मैं अपील करना चाहता हूं कि नकुल नाथ को भारी मतों से विजयी बनाएं।

विक्रम अहाके को कमलनाथ ने हीं छिंदवाड़ा से महापौर का चुनाव लड़ाया था। विक्रम की जीत की तारीफ राहुल गांधी ने भी की थी। 17 दिन पहले वह भोपाल आकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ले ली थी। अब छिंदवाड़ा महापौर पलट गए है। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications