Madhya Pradesh Hot Seats: दूसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे नकुलनाथ, पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रतिष्ठा भी दांव पर!
Madhya Pradesh Hot Seats Live: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। यहां से सांसद नकुलनाथ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। जबकि बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को उतारा है। दूसरा लोकसभा चुनाव लड़ रहे नकुलनाथ के साथ-साथ उनके पिता और पूर्व कमलनाथ के लिए भी यह प्रतिष्ठा का विषय है।
कमलनाथ और उनके पूरे परिवार ने इस सीट पर चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी थी। ऐसे में इस सीट का चुनावी परिणाम कांग्रेस की आंतरिक राजनीति के लिए अहम होगा।

लोकसभा चुनाव के नतीजें आज 4 जून को घोषित हो जाएंगे। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मत करना शुरू हो चुकी है। इस बार प्रदेश में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बावजूद बीजेपीे के लिए लोकसभा चुनाव में राह आसान नहीं दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान की 6 सीटों पर कांटे की टक्कर है।
एमपी में मिशन 29 का टारगेट लेकर चली बीजेपी के लिए छिंदवाड़ा शुरू से ही रोड़ा बनी हुई है। इस बार चुनाव में कमल दल के दिग्गज नेताओं ने छिंदवाड़ा को फतह करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया, जबकि कमलनाथ ने पुराने रिश्तों और विकास मॉडल के जरिए अपनी सीट को बरकरार रखने के लिए मशक्कत की।
छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। संसदीय क्षेत्र के 79.83 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 32 हजार 190 है। इसके मुकाबले आम चुनाव में 13 लाख 3 हजार एक मतदाताओं ने ही वोट डाले।
बता दें कि 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में सिर्फ एक सीट हासिल हुई थी।कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में ही पार्टी जीत पाई थी। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी ने 28 सीटों पर परचम लहराया था।












Click it and Unblock the Notifications