BJP की उमा भारती ने किसको कहा कि-‘उसके अंदर तो करैत सांप जैसा जहर भरा है..’, 3 लॉबी से देश हो रहा बर्बाद

कन्हैया कुमार अच्छा लड़का है, शोषित वर्ग के लिए अच्छा फाइटर बन सकता है। लेकिन उसके अंदर करैत सांप वाला जहर भरा हैं। यह बड़ा बयान पूर्व सीएम उमा भारती ने मध्य प्रदेश में दिया है। बोली कि 3 लॉबी इस देश को बर्बाद कर रही है।

उमा भारती

kanhaiya kumar is full of poison like a krait snake:एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती के बयानों की फायरिंग जारी है। डायरेक्ट-इन डायरेक्ट अपनी पार्टी और नेताओं को लगातार घेर रही उमा भारती ने 3 लॉबी को सबसे ज्यादा खतरनाक बताया हैं। उमा बोली कि शराब, खनन और पॉवर लॉबी इस देश को बर्बाद कर रही हैं। जिस पर लगाम लगाना जरुरी है। कन्हैया कुमार पर उमा बोली कि 'वो लड़का अच्छा है, लेकिन उसके अंदर जहरीले करैत सांप जैसा जहर भरा है'। वो शोषित वर्ग के लिए अच्छा फाइटर बन सकता है, लेकिन हिंदुत्व के खिलाफ उसकी जीभ पर आने वाला जहर सब कुछ बिगाड़ देता हैं।

Recommended Video

    BJP की उमा भारती ने किसको कहा कि-उसके अंदर तो करैत सांप जैसा जहर भरा है,3 लॉबी से देश हो रहा बर्बाद
    uma bharti

    मध्य प्रदेश की सियासत जैसे-जैसे मिशन 2023 के मोड में ढल रही है, बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री और पूर्व सीएम उमा भारती के बयान में भी धार बढ़ती जा रही हैं। आलम यह है कि वह अपन बयानों के जरिए विरोधियों के साथ अपनों पर भी हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। चुनाव में वोट देने से सरकारी तंत्र की व्यवस्थाओं को भी कटघरे में खड़ा कर रही है। हाल ही में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के छुरी-चाक़ू वाले बयान पर कन्हैया कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी, जिस पर उन्होंने कहा कि 'कन्हैया कुमार के अंदर करैत सांप वाला जहर भरा हैं, लड़का अच्छा है लेकिन कम्युनिस्ट विचारधारा के कारण हिंदुत्व विरोधी जहर उसकी जीभ पर आ जाता है'। हालांकि उमा ने कन्हैया कुमार को अच्छे फाइटर बनने की संज्ञा भी दी।

    uma bharti

    छिंदवाड़ा में मीडिया से चर्चा करते हुए उमा भारती ने तीन लॉबी का भी जिक्र किया, जो देश को बर्बाद कर रही हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के मसले पर सरकारी तंत्र की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आई। बोली कि शराब, खनन और पॉवर लॉबी देश को बर्बाद कर रही हैं। जिसके खिलाफ वह अपनी बात कहती आई है। उन्होंने तीनों लॉबी से देश को बचाने की जरुरत बताई।

    ये भी पढ़े-MP News: 'खबरदार BJP' राम हनुमान भक्ति पर आपका कॉपीराइट नहीं है, उमा भारती बोली- ये भ्रम हो सकता है विनाशकारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+