MP News: ‘खबरदार BJP’ राम हनुमान भक्ति पर आपका कॉपीराइट नहीं है, उमा भारती बोली- ये भ्रम हो सकता है विनाशकारी

एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया है। छिंदवाड़ा में बोली कि भगवान राम और हनुमान की भक्ति पर बीजेपी का कॉपीराइट नहीं है। किसी पार्टी के बंधन में किसी को बांधा नहीं जा सकता।

UMA BHARTI

Khabardar BJP' is not your copyright on Ram Hanuman devotion:पूर्व सीएम उमा भारती अपने कई मुद्दों को लेकर बयानों के जरिए बीजेपी को लगातार कटघरे में खड़े करती आ रही हैं। मप्र के छिंदवाड़ा में उन्होंने फिर बड़ा बयान दिया है। उमा बोली कि राम हनुमान भक्ति पर बीजेपी का कॉपीराइट नहीं है। ये भ्रम विनाशकारी साबित हो सकता है। उमा भारती राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने के सलमान खुर्शीद के बयान पर तंज कसा कि 'खुर्शीद ऐसी तुलना कर खुद अपने आपको और बेचारे राहुल को' हंसी का पात्र बना रहे है। भगवान राम की किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती है।

uma

Recommended Video

    ‘खबरदार BJP’ राम हनुमान भक्ति पर कॉपीराइट नहीं है आपका

    किसी न किसी बहाने अपने बयानों के जरिए चर्चा में पूर्व सीएम उमा भारती ने फिर अपनी पार्टी को नसीहत दी है। छिंदवाड़ा पहुंची उमा भारती ने अयोध्या राम मंदिर मुद्दे का वक्त याद किया। बोली कि राम या हनुमान भक्ति पर भाजपा का कॉपीराइट नहीं है। किसी पार्टी के बंधन में किसी समाज, समुदाय, सम्प्रदाय को बांधा नहीं जा सकता है। ऐसा भ्रम विनाशकारी साबित हो सकता है। साल 2022 के बीतते-बीतते उमा भारती का अपनी पार्टी को इशारा करता बयान कई सवालों को जन्म दे रहा है। उमा ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर विवाद के वक्त कुछ कांग्रेसी के चंदा देने वक्त भी बीजेपी ने बबाल खड़ा किया, इस विरोध की सबसे पहले उन्ही ने खिलाफत की थी।

    bjp

    हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना करने के सलमान खुर्शीद के बयान पर भी उमा बोली। उन्होंने कहा कि भगवान राम की किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती। ऐसे बयान देकर सलमान खुर्शीद अपने साथ बेचारे राहुल को हंसी का पात्र बना रहे है। बोली कि सलामन खुर्शीद का नाम उन्हें ऐसा लगा जैसे हड़प्पा की खुदाई से निकला है। आपको बता दें कि उमा लगातार बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रही है। पिछले दिनों लोधी समाज के प्रोग्राम में उन्होंने कहा था कि 'मेरे कहने पर आप बीजेपी को वोट बिल्कुल मत देना'।

    ये भी पढ़े-उमा भारती ने अपने वायरल बयान पर दी सफाई ,बोली- पिछले चुनाव में लोधी समाज से आए थे फोन इसलिए ऐसा कहा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+