Lok Sabha Ground Report: छिंदवाड़ा में ढाई सौ से ज्यादा बूथों पर भाजपा मजबूत स्थिति में, क्या बदलेंगे समीकरण

chhindwara Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। मध्य प्रदेश की हॉट सीट पर पिछले कई सालों से कांग्रेस के नाथ परिवार का कब्जा है। लेकिन इस बार इस सीट पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए अपने सबसे अनुभवी नेता और मध्य प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इस सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। वन इंडिया की टीम छिंदवाड़ा में ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से यह जाने की कोशिश कर रही है कि क्या भाजपा इस बार सेट को जीतने में कामयाब रहेगी या फिर नाथ परिवार अपनी साख बचा पाएगा।

BJP in strong position in more than 250 booths contest between Kamal Nath and Bunty Sahu

250 से ज्यादा बूथों पर मजबूत स्थिति में भाजपा

बता दे 2013 के बाद हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कुल 1934 बूथों में भाजपा ढाई सौ बूथ ऐसे है जिस पर भाजपा कभी नहीं हारी है। वहीं कांग्रेस 497 बूथों पर मजबूत स्थिति में है। इस सीट को जीतने के लिए खास रणनीति तैयार की है और इसी के लिए उसने बूथों को ग्रेड में बांट दिया है। इनमें सबसे ज्यादा करीब 37% बूथ को ग्रेड C में रखा गया। यहां पर भाजपा कांग्रेस के बराबर स्थिति में है। इसके अलावा दी ग्रेट में करीब 26% बूथों को रखा गया, जहां पर भाजपा बेहद ही कमजोर स्थिति में है और उसे इन्हें जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी है।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीतने के लिए भाजपा भले ही पूरा जोर लगा रही हो लेकिन यहां पर सियासी समीकरण कुछ अलग ही नजर आते हैं। बता दे 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को 50 फीसदी वोट मिले थे,जबकि भाजपा का वोट शेयर 40 फीसदी रहा था। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटा और भाजपा का बढ़ा था। 2019 में कांग्रेस को 47.70% और भाजपा को 45.09% वोट मिले थे। यही वजह है कि भाजपा अभी सेट को जीतने का दावा कर रही है।

BJP in strong position in more than 250 booths contest between Kamal Nath and Bunty Sahu

सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर लोगों ने बताया नकुलनाथ और बंटी साहू में कांटे की टक्कर

सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर वन इंडिया से चर्चा के दौरान छिंदवाड़ा के स्थानीय नागरिक धर्मेश ऊइके ने बताया कि कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के विकास के लिए बहुत काम किया है उसे बताने की जरूरत नहीं है आप छिंदवाड़ा को देखकर समझ लेंगे कि कितना विकास का कार्य हुआ है। लेकिन इस बार नकुलनाथ का जीतना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि उनकी जनता से कनेक्टिविटी बहुत ही काम है। उन्होंने बताया कि अगर चुनाव में कमलनाथ उम्मीदवार होते तो उनको हराना भाजपा के लिए असंभव होता।

BJP in strong position in more than 250 booths contest between Kamal Nath and Bunty Sahu

वही एक और स्थानीय नागरिक दीपेश सक्सेना ने बताएं कि यहां पर नकुलनाथ को हराना भाजपा के लिए उतना आसान नहीं है, जितना बीजेपी के नेता दावा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के लिए जो कार्य किया है, उसे छिंदवाड़ा की जनता देख रही है। इसलिए उन्हें हराना मुश्किल है। वही करने नागरिक शानू ने बताया कि छिंदवाड़ा कमलनाथ जी का घर है। और हम परिवार के लोग हैं इसलिए उनका चुनाव में पूरा सहयोग करेंगे। भाजपा के बड़े नेता यहां लगातार दिखाई दे रहे हैं इस वजह से यहां मुकाबला कांटे का दिखाई दे रहा है।

सिर्फ एक बार बीजेपी सीट पर जीत सकी है

साल 1992 में अस्तित्व में आई छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा सिर्फ एक बार जीत दर्ज कर सकी है यदि 1997 का उपचुनाव छोड़ दे तो यहां पर हमेशा कांग्रेसी चुनाव जीती है। 1997 के उप चुनाव में कमलनाथ को यहां से पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने चुनाव हरा दिया था।

बीजेपी ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीतने के लिए अपनी विकास और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया है। यहां बताए गए आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि बीजेपी ने यहां के निवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। वे लोकसभा सीट पर जीत पाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, जैसे कि अपने कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाना और विभिन्न चुनावी रणनीतियों का उपयोग करना।

BJP in strong position in more than 250 booths contest between Kamal Nath and Bunty Sahu

छिंदवाड़ा में कांग्रेस की अपनी पकड़ मजबूत

छिंदवाड़ा में कांग्रेस भी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अपने प्रमुख नेताओं को छिंदवाड़ा में भेजा है और अपने पक्ष में जनसमर्थन बढ़ाने की कोशिश की है। इसे देखते हुए, यह चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा का रूप ले रहा है। छिंदवाड़ा के निवासियों के वोट के खातिर दोनों पार्टियों ने अपने प्रयासों को दोगुना किया है। चुनावी परिणाम यह बताएंगे कि इस बार कौन सी पार्टी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर विजयी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+