One India Exclusive: कमलनाथ और नकुलनाथ की चुनौती को लेकर भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने दिया करारा जवाब
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होना है। जिसमें प्रदेश की सबसे हॉट लोकसभा सीट छिंदवाड़ा भी शामिल है। छिंदवाड़ा सीट से इस बार भाजपा ने तेज तर्रार नेता विवेक बंटी साहू को नकुलनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। बंटी साहू ने वन इंडिया को बताया कि उनके सामने नकुलनाथ कोई चुनौती नहीं हैं।
बंटी साहू ने बताया कि इस बार चुनाव पीएम मोदी और राष्ट्र के नाम पर हो रहा है। इसलिए कमलनाथ और नकुलनाथ उनके लिए कोई चुनौती नहीं है। प्रधानमंत्री ने जो काम किया है उसे जनता प्रभावित है। इसके अलावा हमारी सरकार में राम मंदिर का निर्माण हुआ।

नकुलनाथ ने अगर पांच काम भी किए हों तो गिनाएं
बंटी साहू ने छिंदवाड़ा के विकास मॉडल को लेकर कहा कि नकुलनाथ ने अगर संसद देते हुए कोई पांच काम किए हैं तो गिनाएं। भाजपा की मोदी सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। चाहे धारा 370 हो या राम मंदिर का मुद्दा हमारी सरकार ने दिन बड़े मुद्दों को हल करने का काम किया है। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी के नेता हमारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
Recommended Video
कांग्रेस द्वारा खुद को भू माफिया बताने पर बोले- बंटी साहू
कांग्रेस के नेताओं के पास अब कोई काम नहीं बचा है, वह मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाते रहते हैं। उनके पास मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए लगातार मेरे ऊपर झूठ आरोप लगाकर मुझे लगातार गाली देने का काम करते हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ के खिलाफ बीजेपी ने नथनशाह कवरेती को मैदान में उतारा था। जिसमें नकुलनाथ को लगभग 37 हजार वोटों के अंतर से जीत मिली थी।
बता दें कि पिछले 44 साल से मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ का ही बोलबाला रहा है। वे 9 बार इस सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। उनकी पत्नी अलका नाथ और उनके बेटे नकुलनाथ भी यहां से सांसद बन चुके हैं। यहां की जनता ने कांग्रेस को कभी निराश नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications