Amarwara By Election के लिए मतदान, त्रिकोणीय मुकाबले में कौन किस पर भारी, जानिए

MP By Election 2024 का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां सबसे पहले 10 जुलाई यानी बुधवार को अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर BJP-कांग्रेस और गोंगपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है, जहां तीनों ही दल के प्रत्याशियों ने अपना पूरा दम-खम लगाया है।

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान शुरू हो चुका है, जहां लोग बड़ी संख्या में मतदान स्थल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है। वहीं दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान केंद्र पहुंचने की संभावना है।

Chhindwara

अमरवाड़ा उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ही दल के दिग्गज लगातार अपना दमखम दिखाते नजर आए थे, जिसके पीछे की वजह छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट BJP और कांग्रेस के लिए साख का प्रश्न बनना है। दोनों ही दल इस विधानसभा सीट को जीतना चाहते हैं। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पिछले कई सालों से कांग्रेस के पास है, जहां अबकी बार कांग्रेस विधायक के BJP में शामिल हो जाने के बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी है। वहीं अबकी बार त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी जीत होती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने कांग्रेस से आए कमलेश शाह पर अपना भरोसा जताया है, तो वहीं कांग्रेस ने धीरेन शाह को प्रत्याशी बनाया है। उधर, गोंगपा भी अबकी बार अपना दमखम दिखा रही है, जहां गोंगपा की ओर से देवरावेन भलावी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस-BJP और गोंगपा के बीच हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है। यह आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन 10 जुलाई यानी मतदान के दिन बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- 'जनता की आशाओं पर खरे उतरें...' इंदौर से ओम बिरला का सभी दलों को खास संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+