Amarwara By Election के बीच BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जीत का दावा ठोंका, कही ये बात
Amarwara By Election: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान शुरू हो चुका है, जहां लोग बड़ी संख्या में मतदान स्थल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है। वहीं दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान केंद्र पहुंचने की संभावना है।
अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, अमरवाड़ा की जनता विकास और गरीब कल्याण के साथ खड़ी है। जनता उपचुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने जा रही है।

वीडी शर्मा ने ठोंका जीत का दावा
अमरवाड़ा उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ही दल के दिग्गज लगातार अपना दमखम दिखाते नजर आए थे, जिसके पीछे की वजह छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट BJP और कांग्रेस के लिए साख का प्रश्न बनना है। दोनों ही दल इस विधानसभा सीट को जीतना चाहते हैं। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पिछले कई सालों से कांग्रेस के पास है, जहां अबकी बार कांग्रेस विधायक के BJP में शामिल हो जाने के बाद यहां उपचुनाव की स्थिति बनी है। वहीं अबकी बार त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी जीत होती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने कांग्रेस से आए कमलेश शाह पर अपना भरोसा जताया है, तो वहीं कांग्रेस ने धीरेन शाह को प्रत्याशी बनाया है। उधर, गोंगपा भी अबकी बार अपना दमखम दिखा रही है, जहां गोंगपा की ओर से देवरावेन भलावी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस-BJP और गोंगपा के बीच हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है। यह आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन 10 जुलाई यानी मतदान के दिन बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Amarwara By Election के लिए मतदान, त्रिकोणीय मुकाबले में कौन किस पर भारी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications