Amarwara By Election: भजन सुनते ही हारमोनियम बजाने लगे जीतू पटवारी, उपचुनाव में दिखा अलग अंदाज
Amarwara By Election के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अमरवाड़ा में एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं। वहीं पर सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग भजन गाते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं जीतू पटवारी हारमोनियम बजाते दिख रहे हैं।
अमरवाड़ा में जीतू पटवारी अब कमलनाथ और नकुलनाथ का इंतजार किए बगैर खुद ही चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां पटवारी लगातार कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली और जनसभा करते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं पटवारी ने पिछले दिनों इंदौर में हुए सियासी घटनाक्रम से सीख लेते हुए अमरवाड़ा में ही अपना डेरा डाल रखा है। वहीं अब अमरवाड़ा सीट कांग्रेस एक बार फिर अपने कब्जे में करना चाहती है, जिसके लिए जीतू पटवारी अपना पूरा दमखम लगाते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, अमरवाड़ा में पटवारी का कितना दम देखने मिलता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
कुछ ऐसे हैं सियासी समीकरण
अमरवाड़ा विधानसभा सीट को लेकर लगातार BJP संगठन की ओर से मंथन किया जा रहा है, जहां संगठन के तमाम दिग्गज नेता अमरवाड़ा सीट पर पूरी फोकस जमाए हुए नजर आ रहे हैं। BJP किसी भी किमत पर अमरवाड़ा विधानसभा सीट को जीतना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस अमरवाड़ा विधानसभा सीट को अपने खाते में ही रखने के लिए पूर जोर कोशिश करती नजर आएगी। बहरहाल, अब देखना होगा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर BJP और कांग्रेस में से आखिर किस दल को जनता अपना आशीर्वाद देती है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो अमरवाड़ा में जीतू पटवारी अब कमलनाथ और नकुलनाथ का इंतजार किए बगैर खुद ही चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां पटवारी लगातार कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली और जनसभा करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- 'इनसे ईमानदारी की उम्मीद बेईमानी है...', इंदौर के वृक्षारोपण अभियान पर सज्जन सिंह वर्मा का तंज












Click it and Unblock the Notifications