Chhindwara news: छिंदवाड़ा अस्पताल में चूहों के बाद अब मधुमक्खियों का हमला, मरीज को डंक मारकर किया बेसुध

Chhindwara Hospital News: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में चूहों के आतंक के बाद अब मधुमक्खी का हमला देखने को मिला है। पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी मधुमक्खी ने अस्पताल परिसर और अस्पताल के अंदर जमकर आतंक मचाया।

रविवार की दोपहर 12 बजे यहां अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में यहां इलाज कराने आए दंपति मधुमक्खी के हमले के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गए।

Chhindwara Hospital News

दरअसल, इलाज कराने आए दंपति अस्पताल परिसर में बैठे हुए थे। तभी मधुमक्खी के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने अपनी सूझबूझ से पति को पल्लू से ढक्कर तकरीबन आधा घंटे बैठी रही। इस बीच एक अस्पताल कर्मी ने हिम्मत जुटाते हुए एक बड़ी पॉलीथिन ओढ़कर कपल के पास गया। उन्हें एक चादर उपलब्ध कराई है।

चादर मिलने के बाद मधुमक्खियों से घिरी महिला ने अपने पति को चादर ओढ़ाकर मधुमक्खियों के हमले से बचाया। वहीं, तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों पर भी मक्खियों ने हमला किया है। इस दौरान डंक लगने से एक मरीज बेहोश हो गया है। हालांकि इस हमले में लोग ज्यादा घायल नहीं हुए। यदि मक्खियां ज्यादा भड़की होती तो यह मामला विकराल हो सकता था।

जानकारी मुताबिक अस्पताल के तीसरे मंजिल पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। रविवार की दोपहर 12 बजे करीब मक्खियां अचानक भड़क गईं। उन्होंने एक दंपति सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। हालांकि सभी ने यहां वहां भागकर अपने आप को सुरक्षित किया।

हालांकि मक्ख्यिों ने किसी को ज्यादा घायल नहीं किया। प्रबंधन को इस ओर ध्यान देकर मक्खियों के छत्ते को वहां से हटवाना होगा। भविष्य में बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

जिला अस्पताल में पिछले दिनों मरीज चूहे से परेशान थे। तो अब यहां मधुमक्खी हमला कर रही है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन पर सवालिया निशान लग रहे हैं। लंबे समय से यहां मधुमक्खी का डेरा है। बावजूद इसके मधुमक्खी को हटाने के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+