Devraj Patel: यूट्यूबर देवराज पटेल कौन हैं जिनकी मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम हुए बहुत दुखी
यूट्यूबर देवराज पटेल कौन हैं जिनकी मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम को लगा है गहरा सदमा
YouTube comedian Devraj Patel Death: मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। लाभांडी के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई

सीएम के साथ वीडियो बनाकर चर्चा में आए थे देवराज
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रहने वाले यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत से छत्तीसढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी गहरा सदमा लगा है। अभी हाल ही में देवराज ने ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश के साथ अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया था जो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें देवराज सीएम भूपेश के आगे खड़े होकर बोल रहे थे छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका। इसके बाद दोनों ठहाके लगाकर हंसते हुए नजर आए थे।
देवराज की मौत पर आहत है सीएम, लिखी ये बात
सीएम ने लिखा- दिल से बुरा लगता है, करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ओम् शांति:।
“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.
ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023
मौत की चार घंटे पहले वीडियो में बोली थी ये बात
चौंकाने वाली बात ये है मौत से चार घंटे पहले देवराज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया था, छोटी सी क्लिप में देवराज ने कहा मेरी शक्ल भगवान ने ऐसी बनाई है कि कुछ लोग मुझे क्यूट कहते हैं और कुछ लोग...इसके बाद वो अचानक से सभी को बाय बोलकर कैमरा ऑफ कर देते हैं।
2021 में इस वेब सीरीज में आए थे नजर
देवराज पटेल ने साल 2021 में मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के साथ कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा में पहली बार एक्टिंग करते नजर आए थे।
देव के इंस्टाग्राम के है फेवरेट कॉमेडियन
देवराज उन यू्ट्यबर्स में से एक है जिन्होंने डिफरेंट कॉमेडी के जरिए रातों-रात शोहरत बनाई थी। देवराज के इंस्टाग्राम पर 58.4 हजार फॉलोअर्स हैं।
'दिल से बुरा लगता है' डॉयलाग है फेमस
यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं वो अपने हर वीडियो की शुरूआत हैलो दोस्तो मैं आपका देवा...कह कर करते हैं। imdevrajpatel के नाम से देवराज पटेल का इंस्टा पर अकाउंट है। 'दिल से बुरा लगता है' डॉयलाग से देवा का सबसे फेमस डॉयलाग था।
किसान परिवार में जन्में देवराज कर रहे थे अभी पढ़ाई
21 वर्षीय देवराज पटेल का जन्म एक किसान परिवार में हुआ, उनके पिता घनश्याम पटेल किसान हैं और मां गृहण हैं। 21 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके देवराज पटेल बीए फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications