Chhattisgarh News 'महिला आरक्षण बिल जुमला,' मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी पर जमकर बोला हमला

Mallikarjun Kharge Attacks BJP In Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कांग्रेस के द्वारा आयोजित कृषक सह मजदूर सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को जमकर घेरा। खड़गे ने कहा कि केंद्र ने किसानों मजदूरों के कानून को कमजोर किया। सिर्फ अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल को भी खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुमला बताया‌‌।

खड़गे ने कहा कि 5 साल में भूपेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया।गांव-गरीब-मजदूर-किसान के लिए काम कर रही है। भाजपा वैसा सोच भी नहीं सकती।

Mallikarjun Kharge Attacks BJP In Chhattisgarh

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण की शुरुआत डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि देने के साथ की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर स्वामीनाथन फादर ऑफ ग्रीन रिवोल्यूशन थे। जिनकी तारीफ इंदिरा गांधी ने भी की थी। कांग्रेस ने उनके योगदान के लिए राज्यसभा सांसद बनाया। इस दौरान 2 मिनट मौन धारण कर डॉक्टर स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गरीबों की जो मदद करता है उसे याद रखा जाता। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं। जो गरीबों के लिए लड़ते है। जो गरीबों से लड़ते है, वो खुद ही खत्म होते हैं। आज बीजेपी के लोग गरीबों को खत्म कर रहे हैं। अमीरों को बढ़ावा दे रहे हैं।

खड़गे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कोई नया नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय राजीव गांधी ने तो पंचायत में ही महिलाओं आरक्षण दे दिया था। आज महिलाएं राजनीति में हर जगह तो इसकी देन कांग्रेस है। भारतीय जनता पार्टी के लोग पहले महिला आरक्षण का विरोध करते रहे। आज बीजेपी इसका श्रेय लेने में लगी है। लेकिन कब लागू होगा कोई रत-पता नहीं। अगर बीजेपी में इच्छाशक्ति है तो आज ही लागू कर दें। 2024 में लागू कर दे, हम तैयार हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सिर्फ भ्रमित करने में लगी है। कांग्रेस का काम हमेशा दिल से रहा है‌‌। लोगों की मदद के लिए रहा है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को आरक्षण आज नहीं दे रहे हैं। 2024 को भी नहीं देंगे, 2029 में भी नहीं देंगे। 10 करोड़ लोगों को नौकरी का वादा पूरा नहीं हुआ। 15 लाख लोगों के खाते में नहीं आया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। ये सब एक जुमला ही निकला। महिला आरक्षण भी जुमला ही निकलेगा। आप सभी कांग्रेस का साथ देंगे। न जात न पात, बटन दबाओ हाथ पर।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण में सभी वर्गों को आरक्षण मिलना चाहिए। पिछड़ा वर्ग की जनगणना होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को उनका पूरा हक मिलना चाहिए। कांग्रेस की यही मांग है। इसलिए हम जनता से उनका सपोर्ट चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+