क्या छत्तीसगढ़ में लगेगा "बजरंग दल" पर प्रतिबंध? CM भूपेश बघेल ने दिया यह जवाब
CM Bhupesh On Karnataka: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक में जो हो रहा है,उसके हिसाब से छत्तीसगढ़ में फैसला होगा,यह कहना सही नहीं है।

Bajrang Dal Bane Chhattisgarh: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। इस बीच कांग्रेस ने अपनी चुनावी वादों के दस्तावेज "संकल्प पत्र' नफरत फैलाने वाले संगठनों पर बैन लगाने का भी वादा किया है। इसमें आरएसएस और भाजपा समर्थित "बजरंग दल" का है। कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने के बाद छत्तीसगढ़ में भी सियासत गरमा गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी,तो छत्तीसगढ़ में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा,हालाकिं उन्होंने साथ में यह भी कहा कि कर्नाटक की परिस्थितियों के लिहाज से वहां के कार्यकर्ताओं ने मांग की थी,लेकिन हर राज्य की परिस्थित अलग होती है, वह कर्नाटक की बात है, वहां लागू होगा,तो यहां भी होगा ऐसा नहीं होता।
Recommended Video
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। क्या कर्नाटक में किये गए वादे की तरह भूपेश सरकार बजरंग दल पर छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाएगी? इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक में जो हो रहा है,उसके हिसाब से छत्तीसगढ़ में फैसला होगा,यह कहना सही नहीं है। छत्तीसगढ़ में बजरंगियों ने कोई गड़बड़ की,तो हमने ठीक कर दिया,लेकिन अगर जरूरत पड़ी,तो यहां भी सोचेंगे। बघेल ने कहा कि कर्नाटक की परिस्थितयों के लिहाज से वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की थी,लेकिन हर राज्य की परिस्थिति अलग होती है, वह कर्नाटक की बात है, वहां लागू होगा,तो यहां भी होगा ऐसा नहीं होता।
बघेल ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हर घर में आधा लीटर दूध देने की बात कही है,तो क्या वह मध्यप्रदेश,गुजरात और उत्तर प्रदेश में दे रहे हैं ?
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर कसा तंज, कहा- भाजपा ने घटिया काम किया












Click it and Unblock the Notifications