CM भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर कसा तंज, कहा- भाजपा ने घटिया काम किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि रमन सिंह इतना ही श्रेय लेना चाह रहे हैं, तो विधानसभा से पास विधेयक है, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं , राष्ट्रीय 9वीं अनुसूची में शामिल करवा दें।

CM Bhupesh Baghel former CM Raman Singh: मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित आंगनबाड़ी महिलाओं के आभार प्रकट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण के मामले बड़ा बयान देते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधा।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 58 प्रतिशत आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे आया , डॉ रमन सिंह उसका श्रेय ले रहे हैं कि भाजपा की सरकार ने ही लागू किया था। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि रमन सरकार ने घटिया काम किया। आरक्षण लागू किया, लेकिन रोस्टर का पता नहीं, कमेटी बनाई ननकी राम कंवर की अध्यक्षता में उसकी कमेटी के तथ्यों को प्रस्तुत करना था, अदालत में नहीं किया। उनकी गलतियों की सजा के छत्तीसगढ़ के युवाओं को भोगना पड़ा।
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि अब हमने सुप्रीम कोर्ट में प्रयास किया और कोर्ट ने निरस्त किया है। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि रमन सिंह इतना ही श्रेय लेना चाह रहे हैं, तो विधानसभा से पास विधेयक है, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं , राष्ट्रीय 9वीं अनुसूची में शामिल करवा दें, दूसरे के काम में अपनी पीठ थपथपाकर अपनी नाकामी को छिपा रहे हैं।
यह भी पढ़ें Raipur News: सीएम भूपेश बघेल करेंगे छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications