Shweta Kawatra Caste: 'कपड़े उतारो', 50 साल की श्वेता क्वात्रा के साथ गंदी हरकत, क्या है एक्ट्रेस की जाति-धर्म
Shweta Kawatra Caste: टीवी इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपे कड़वे सच समय-समय पर सामने आते रहते हैं। कई कलाकार अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐसे अनुभवों से गुजरते हैं, जिनके बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा ने भी कई साल बाद अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कास्टिंग काउच से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
श्वेता क्वात्रा ने खोली इंडस्ट्री की पोल, सामने रखा काला सच
श्वेता क्वात्रा ने एक हालिया पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा है कि मुंबई में काम की तलाश के दौरान उनका सामना कई ऐसे लोगों से हुआ था, जिनकी नीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी। हालांकि उन्होंने कहा कि किस्मत और भगवान की कृपा से वह किसी भी गलत जाल में फंसने से बच गई थीं।

'नए कलाकारों का उठाया जाता है फायदा'
'कहानी घर घर की' में पल्लवी और 'कुसुम' में ईशा जैसे दमदार नेगेटिव किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा ने हाल ही में एक्टर शाइनी नारंग के पॉडकास्ट में अपने करियर के शुरुआती दौर के मुश्किल अनुभव शेयर किए हैं।
'ऑडिशन देने वाले ऑफिस में बेड लगे होते थे'
-श्वेता ने बताया कि जब वह काम की तला में मुंबई में ऑडिशन दे रही थीं, तब उन्हें कई बार ऐसे लोगों का सामना करना पड़ा था, जो कलाकारों का फायदा उठाने की कोशिश करते थे। उनके मुताबिक इस तरह की परिस्थितियां अक्सर एजेंट या बीच के लोगों (मीडियेटर्स) की वजह से पैदा होती थीं। श्वेता ने बताया कि कुछ तथाकथित कास्टिंग ऑफिस ऐसे भी थे, जहां माहौल बेहद असहज होता था। ऑडिशन देने वाले ऑफिस में ही बेड लगे होते थे।
-श्वेता क्वात्रा के इस शॉकिंग खुलासे ने इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों तक के बीच में हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद से ही लोग उनके बारे में गूगल में तरह तरह की बातें सर्च कर रहे हैं। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चा की जा रही है। लोग उनकी जाति और धर्म पर भी सवाल कर रहे हैं।
क्या है श्वेता क्वात्रा की जाति?
एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा मुख्य रूप से एक पंजाबी परिवार से आती हैं। क्वात्रा कोई अलग जाति नहीं है बल्कि पंजाबी खत्री समुदाय के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख गोत्र (Clan) या उपनाम है। 'खत्री' शब्द संस्कृत के क्षत्रिय से आया है और ये समुदाय ऐतिहासिक रूप से भारत के उत्तरी राज्यों विशेषकर पंजाब से जुड़ा है। खत्री समुदाय मुख्य रूप से कारोबार और प्रशासन से जुड़ा रहा है।
कौन-सा धर्म फॉली करती हैं श्वेता?
श्वेता क्वात्रा बौद्ध धर्म का पालन करती हैं और वह 'सोका गक्कई' (Soka Gakkai) की एक्टिव सदस्य हैं। उन्होंने अपने जीवन के कठिन दौर जैसे शादी के विरोध और पोस्टपार्टम डिप्रेशन से उबरने में बौद्ध धर्म के दर्शन और मंत्र जाप को काफी मददगार बताया है।
श्वेता क्वात्रा के पति मानव गोहिल की जाति-धर्म क्या है?
-मानव गोहिल गुजरात से ताल्लुक रखते हैं और उनका संबंध मूल रूप से 'गोहिल' समुदाय से है, जो मुख्य रूप से क्षत्रिय या राजपूत वंश के अंतर्गत आता है। गोहिल (गुहिल) एक प्रमुख चंद्रवंशी या सूर्यवंशी क्षत्रिय (राजपूत) राजवंश और जाति है, जिसका मुख्य विस्तार राजस्थान, गुजरात (विशेषकर गोहिलवाड़ क्षेत्र) और मध्य प्रदेश में है। 'गोहिल' का शाब्दिक अर्थ 'गौ रक्षक' (गायों की रक्षा करने वाला) होता है। ये वही प्राचीन राजवंश है जिसने आगे चलकर मेवाड़ के गुहिल और सिसोदिया वंश के रूप में प्रसिद्धि पाई थी।
-इतिहासकार मानते हैं कि इस वंश के संस्थापक गुहदत्त (गुहिल) थे, जिन्होंने छठी सदी में ईडर (उत्तरी गुजरात) के जंगलों में अपने राज्य की नींव रखी थी। बाद में इनकी एक शाखा सौराष्ट्र (गुजरात) की ओर बढ़ गई और भावनगर, पालीताना तथा राजपीपला जैसी प्रमुख रियासतों पर शासन किया।
-मानव गोहिल भी बौद्ध धर्म (विशेषकर निशिरन बौद्ध धर्म) का पालन करते हैं। वह अपनी पत्नी श्वेता क्वात्रा के साथ इस धर्म के अनुयायी हैं और उनका मानना है कि इससे उन्हें अपने जीवन और पेशेवर करियर के तनाव को शांत करने में मदद मिलती है।
मानव गोहिल और श्वेता क्वात्रा की शादी
मानव गोहिल और श्वेता क्वात्रा ने 26 दिसंबर 2004 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात मशहूर सीरियल 'कहानी घर घर की' के सेट पर हुई थी। उनके रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई और लगभग साढ़े तीन साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया था। कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम ज़ारा तबीथा है।


Click it and Unblock the Notifications
