राहुल गांधी के साथ दिखे 3 बच्चे कौन हैं? विदेश वाले Video ने मचा दिया बवाल, आखिर सच क्या है?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि विदेश में रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो है। वीडियो में राहुल गांधी तीन बच्चों के साथ बेहद सहज अंदाज में समय बिताते और खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों और दावों की बाढ़ आ गई।

राहुल गांधी लंबे समय से भारत के सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले अविवाहित नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में बच्चों के साथ उनका यह वीडियो वायरल होते ही लोगों की जिज्ञासा और बढ़ गई। कई यूजर्स पूछने लगे कि आखिर ये बच्चे कौन हैं और राहुल गांधी इनके साथ कहां हैं। (वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है)

Rahul Gandhi child Viral Video

अभी हाल ही में 22 जून से 13 जुलाई के बीच हुई उनकी विदेश यात्रा पर बीजेपी ने कई सवाल खड़े किए थे। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी हालिया दौरे का है। हालांकि ना तो इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है और ना ही कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

वायरल वीडियो पर क्या-क्या दावे किए जा रहे हैं?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा दिखाई दिया। कुछ यूजर्स और बीजेपी समर्थकों ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे बच्चे राहुल गांधी के अपने परिवार से जुड़े हैं और वह इसे सार्वजनिक नहीं करते। कुछ पोस्ट में तो वीडियो को AI से बनाया गया बताने की भी कोशिश की गई।

वहीं कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने इन दावों को खारिज किया। उनका कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चे राहुल गांधी के एक करीबी दोस्त के परिवार के हैं। उनका यह भी कहना है कि वायरल पोस्ट में लगाए जा रहे आरोपों का कोई प्रमाण नहीं है।

अंडमान वाला दावा भी सामने आया

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो विदेश का नहीं, बल्कि जून 2026 की शुरुआत में राहुल गांधी के अंडमान और निकोबार दौरे का है। उनके मुताबिक बीजेपी आईटी सेल इस वीडियो को अलग संदर्भ में पेश कर रही है और बच्चों को लेकर गलत दावे कर रही है।

एक वायरल पोस्ट में लिखा गया है,"यह वीडियो अंडमान दौरे का बताया जा रहा है, लेकिन इसे विदेश यात्रा से जोड़कर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं।" एक यूजर ने दावा किया, ''ये वीडियो राहुल गांधी की है, जो जून 2026 की शुरुआत में उनके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दौरे के दौरान का वीडियो है। बीजेपी आईटी सेल ये वीडियो ये कह कर फैला रहा कि ये बच्चा उनका है। राहुल गांधी उसके पिता है इल्जाम लगा रहे हैं कि विदेश में उनकी फैमिली है। मतलब ये अंधभक्त कोई भी वीडियो कैसे भी जोड़ तोड़ कर विपक्ष को बदनाम करने वाले हैं।''

दूसरी तरफ कुछ यूजर्स लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि अगर वीडियो को लेकर भ्रम है तो कांग्रेस पार्टी आधिकारिक तौर पर तस्वीर साफ क्यों नहीं करती।

सच क्या है?

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यही है कि अभी तक किसी भी पक्ष के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। न तो यह आधिकारिक तौर पर साफ हुआ है कि वीडियो कहां का है और न ही वीडियो में दिख रहे बच्चों की पहचान सार्वजनिक रूप से पुष्टि की गई है। कांग्रेस की तरफ से भी अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को बिना ठोस सबूत के सच मानना सही नहीं होगा।

असल में राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है। किसी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म या चुनावी हलफनामे में उन्होंने शादी की जानकारी नहीं दी है। तो बच्चे का तो सवाल ही नहीं उठता। किसी खबर और रिपोर्ट में भी ऐसा कोई जिक्र नहीं है। जब तक किसी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि या बयान नहीं आता, तब तक इस वीडियो से जुड़े किसी भी दावे को तथ्य नहीं माना जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+