नहीं मानी बात , तो पत्नी ने छत से दिया धक्का, वजह जानकर रह जायेंगे दंग
सूरजपुर,23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए छत से धकेल दिया क्योंकि वह अपने बुजुर्ग माता-पिता से अलग नहीं होना चाहता था।
सूरजपुर,23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए छत से धकेल दिया क्योंकि वह अपने बुजुर्ग माता-पिता से अलग नहीं होना चाहता था। पत्नी के छत से धकेले जाने के बाद भी युवक जीवित है,लेकिन अब वह कई महीनों तक अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकेगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में युवक के पिता ने अपनी बहु के खिलाफ पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवा दी है।

शादी को हुए थे केवल साल , ससुराल से अलग रहना चाहती थी पत्नी
युवक के पिता बनारसी प्रसाद गुप्ता की शिकायत के मुताबिक उनकी बहू और बेटे की शादी को मात्र डेढ़ साल ही हुए हैं। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले गुप्ता परिवार के घर तब अशांति फैलने लगी,जब घर की बहू अपने पति से रोज उसके बूढ़े माता-पिता से अलग रहने की जिद किया करती थी। इसी बातपर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया की वाइफ ने अपने हसबेंड को घर की छत से धकेल दिया।

छत से दिया पति को धक्का,महीनो तक नहीं चल सकेगा युवक
छत से गिरकर युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वह कई महीनों तक ठीक से खड़े भी नहीं हो सकेगा । पीड़ित युवक के
पिता का कहना है कि उसकी बहू इसबार जीवित बच जाने से अगल बार जान ले लेने की धमकी दे रही है।

बहाने से बुलाया था छत पर
पीड़ित युवक के पिता का कहना है कि उनकी बहू ने लगभग रात 12 बजे अपने पति के घर की छत पर बुलाया और कुछ दिखाने के बहाने किनारे पर ले गई और उसे नीचे धकेल दिया। छत में रेलिंग न होने और गुप अंधेरा था। इसलिए जब युवक ने पत्नी के दिखाए अनुसार टार्च से छत के नीचे झाँकने की कोशिश की,तभी युवती ने उसे नीचे धकेल दिया।
यह भी पढ़ें बढ़ गया है छत्तीसगढ़ के विधायकों का वेतन, जानिए अब कितनी है उनकी सैलरी












Click it and Unblock the Notifications