CG Weather Update: तेजी से लुढ़का पारा, छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, तापमान 13 डिग्री के नीचे पहुंचा
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पारा तेजी से गिरने लगा है। उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है।
आने वाले दो दिन बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड प्रारंभ होने की संभावना जताई थी। आने वाले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

इसके बाद तीन नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। मौसम विभाग के जानकारी अनुसार मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। अगले हफ़्ते से ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
बुधवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा और नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों सुबह-सुबह और रात के समय पहाड़ी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण में ठंड बढ़ने लगी है।
मौसम विशेषज्ञ के जानकारी अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड थोड़ी कम होगी। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग का पारा सामान्य से 3 डिग्री कम और राजनांदगांव का पारा सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।
रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 1 कम रायपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं, अगले 2 दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि इसके बाद लगातार गिरावट का दौर प्रारंभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications