CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरन में डाला है, वहीं 30 नवंबर (शनिवार) से 2 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा सकता है।
Recommended Video
बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम का असर
बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देगा। इसके प्रभाव से 30 नवंबर को जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, जांजगीर, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 1 से 2 दिसंबर के बीच बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

18 दिनों से ठंड का कहर, अब घटेगी ठंड
प्रदेश में पिछले 18 दिनों से कड़ी ठंड पड़ रही है। नवंबर के पहले सप्ताह तक, पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा था। लेकिन 11 नवंबर से अंबिकापुर और पेंड्रारोड में तापमान सामान्य से आधा डिग्री नीचे आ गया। शुष्क हवा के कारण, पूरे सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड का असर दिखाई देने लगा।
रायपुर के आउटर क्षेत्र, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक गिर गया।
आगे का मौसम क्या रहेगा?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के कारण उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरते हुए यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। इससे छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिन में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
गुरुवार का मौसम
गुरुवार को अम्बिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का विलय समाप्त, पद्मश्री विभूतियों के लिए बड़ी घोषणा












Click it and Unblock the Notifications