रामोजी राव के निधन से छत्तीसगढ़ में भी शोक की लहर, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

Chhattisgarh News: भारतीय मीडिया जगत की मशहूर हस्ती और दिग्गज व्यवसायी रामोजी राव का शनिवार (8 जून) को निधन हो गया। उनके निधन पर देश,दुनिया में शोक की लहर है। रामोजी राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मशहूर रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक और प्रतिष्ठित मीडिया समूह ईटीवी के मालिक श्री रामोजी राव के निधन का समाचार दुःखद है।मीडिया और फिल्म जगत में उनके उल्लेखनीय कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। भगवान बालाजी से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों, उनके चाहने वालों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

cg news jpg

ज्ञात हो कि रामोजी राव का जन्म 16 नवंबर 1936 को तटीय आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हुआ था। 1962 में उन्होंने मार्गदर्शी चिट फंड की शुरुआत की, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना और कई राज्यों में ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। मध्यमवर्गीय किसान परिवार से संबंध रखने वाले रामोजी राव ने 1969 में किसानों के लिए एक पत्रिका 'अन्नदाता' की शुरू की। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

यह भी पढ़ें CG: फ़िरोज़ाबाद बस हादसे में 40 घायल, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+