CG: फ़िरोज़ाबाद बस हादसे में 40 घायल, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
Chhattisgarh News: फिरोजाबाद में शनिवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। उन्हें पुलिस और यूपीडा ने सैफई और फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण से यह हादसा हुआ। कई लोगों की हालत गंभीर है. सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। वह जम्मू कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद लौट रहे थे।
इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है।

बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
यह भी पढ़े CG: सीएम विष्णुदेव साय का ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा, छात्रों से संवाद करके बढ़ाया आत्मविश्वास












Click it and Unblock the Notifications