सुशील मोदी के निधन से छत्तीसगढ़ में भी शोक की लहर, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई नेताओं ने जताया दुख
Chhattisgarh BJP On Sushil Modi: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम सुशील मोदी के निधन पर देशभर राजनेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील मोदी जी के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली. प्रभु श्रीराम से पुण्यात्मा की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। "ॐ शांति"

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लिखा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन समाचार से मन को अत्यंत पीड़ा पहुँची है।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को शांति और परिवार व समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य संबल प्रदान करें।
राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा-"भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी जी का देहावसान देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है. प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. परिवार और समर्थकों को संबल प्राप्त हो। ॐ शांति!"
ज्ञात हो कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पटना में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह बीते कुछ समय से वह कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताई थी।


Click it and Unblock the Notifications
