Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा आज

Chhattisgarh Election 2023: बस्तर संभाग की कुल 12 विधानसभा सीटें और दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। भूपेश सरकार के तीन मंत्रियों और पिछली रमन सरकार के पांच मंत्रियों और एक सांसद की साख दांव पर लगी है। बस्तर संभाग में हर बार की तरह इस बार भी चुनाव चुनौतियों से भरा होगा।

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। प्रथम चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता,20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

Chhattisgarh Elections

मतदान के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं,जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा 10 विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+