CM Bhupesh Attacks BJP: वोटिंग से पहले जानिए सीएम भूपेश ने किसे कहा, 'रिश्ते में तो हम बाप लगते हैं'
Chhattisgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। राज्य के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। राज्य में 3 बजे तक 55.31% फीसदी मतदान हुआ है।
मतदान करने के लिए पाटन विधानसभा सीट पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की जीत का दावा किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार हम 75 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

पाटन विधानसभा सीट में त्रिकोणीय मुकाबले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यहां लड़ाई एकतरफा है। पाटन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने भूपेश बघेल के भतीजे विजय बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है।
भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी का नाम लिए बिना कहा कि अगर वो भतीजा है तो रिश्ते में हम बाप लगते हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है।
भूपेश बघेल दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं। रोचक मुकाबले इस बार यहां होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को टिकट दिया है। वहीं, अमति जोगी के पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के कारण यहां मुकाबला त्रिकोणी हो गया है। बता दें कि विजय बघेल और भूपेश बघेल रिश्तेदार हैं। 2028 में विजय बघेल एक बार भूपेश बघेल को विधानसभा चुनाव हारा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव 2 चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण के लिए 20 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हो गया है। पहले चरण में 75 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। बढ़े हुई वोटिंग प्रतिशत को लेकर दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। वोटिंग का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।












Click it and Unblock the Notifications