लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के कितने वोटर करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल? चुनाव आयोग ने दी जानकारी
Chhattisgarh Loksabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 करीब है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने देशभर में तैयारियां तेज कर दी है। गुरुवार को कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की संख्या और लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि, छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रदेश में कुल 24,109 मतदान केंद्र स्थापित किये गए हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 को हो चुका है। जिसके बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 है। जिसमें 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 पुरुष और 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 महिलाएं शामिल हैं,जबकि 32 थर्ड जेंडर की संख्या भी है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के लिए लिंगानुपात 1015 है। मतलब कि 1000 पुरुषों पर 1015 महिला मतदाता हैं। 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 77 हजार 184, 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 47 लाख 11 हजार 690 और 80 साल से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्या 2 लाख 3 हजार 326 है। सर्विस वोटर की कुल तादाद 19 हजार 905 है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इस बार चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं के लिए नई व्यवस्था की है। दरअसल लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान नामांकन दाखिल करने की आखरी तिथि के 10 दिन पूर्व तक मतदाता सूची में लोग अपना नाम जुड़वा सकेंगे। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात मतदाता सूची से नाम विलोपन की कार्रवाई बंद कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में कई लोगों पर FIR दर्ज, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- गुनहगार बचेंगे नहीं












Click it and Unblock the Notifications