Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: छत्तीसगढ़ी गीत पर जमकर झूमीं मंत्री अनिला भेंडिया और विधायक संगीता, बच्चों संग किया डांस

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की मेजबानी में इस साल 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा एक

बालोद, 09 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की मेजबानी में इस साल 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा एक छत्तीसगढ़ी गीत पर खुद को थिरकने से नही रोक पाए। दोनों ने बच्चों के साथ जमकर नृत्य किया। मंत्री और विधायक को झूमता देख जिला पंचायत अध्यक्ष भी उनके साथ थिरकने लगीं।

Recommended Video

    Video: छत्तीसगढ़ी गीत पर जमकर झूमीं मंत्री अनिला भेंडिया और विधायक संगीता, बच्चों संग किया डांस
    मंच से उतरकर पहुंची बच्चों के बीच

    मंच से उतरकर पहुंची बच्चों के बीच

    दरअसल मंत्री अनिला भेड़िया और विधायक संगीता सिन्हा इस 22वी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर पहुंचे थे। जहाँ स्वागत कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दोनों नेटरी मंच पर आसीन थे। जिसके बाद विधायक संगीता सिन्हा के आग्रह पर मंत्री अनिला भेड़िया भी मंच से उतरकर बच्चों के बीच पहुंच गई, और दोनों ने जमकर नृत्य किया। मंत्री को नृत्य करते देख जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा और अन्य अतिथि भी मंच से उतर आए।

    छत्तीसगढ़ी गीत 'हाय रे सरगुजा नाचे' पर थिरके

    छत्तीसगढ़ी गीत 'हाय रे सरगुजा नाचे' पर थिरके

    दरअसल प्रतियोगिता शुरू होने से पहले बच्चों ने मुख्य अतिथियों को अपनी टीम के साथ मार्च कर सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे छत्तीसगढ़ी ड्रेस पहने अलग अलग गीतों पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान कलाकारों का एक टीम छत्तीसगढ़ी गीत 'हाय रे सरगुजा नाचे' पर नृत्य कर रहा था। उन्हें देख मंत्री भेंडिया भी खुद को नहीं रोक पाईं और मंच से उतर कर बच्चों संग थिरकने लगे।

    22 वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

    22 वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

    दरअसल इस साल बालोद के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में 8 से 11 सितम्बर तक 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसकी मेजबानी बालोद जिला कर रहा है। मंत्री अनिला भेंडिया ने इस कार्यक्रम का शुरुआत की उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल भावना होनी चाहिए। छात्र-छात्राएं मन और तन दोनों को दुरुस्त रखकर जीवन में आगे बढ़ें। कहा कि शालेय प्रतियोगिताओं से बच्चों को एक बेहतर मंच मिलता है, जिससे वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

    खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    छात्राओं और खिलाड़ियों को विधायक संगीता सिन्हा ने निरन्तर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। खेल के क्षेत्र में के कई खिलाड़ियों ने देश का नाम विश्व पटल पर अंकित किया है। आप भी अपने प्रतिभा को तराश सकते हैं। अपने बीच मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा और अन्य जनप्रतिनिधियों को देख छात्राओं का भी उत्साह दोगुना हो गया।

    इन खेलों का होगा आयोजन

    इन खेलों का होगा आयोजन

    इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ राष्ट्रीय खिलाड़ी शतिकीय दुबे ने दिलाई। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में रस्साकशी, खोखो, कब्बडी, थाई बॉक्सिंग एवं म्युथाई, बालकों के लिए जुंगेरा खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में राज्य के सभी पांच खेल जोन से चयनित प्रतियोगी शामिल हुए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+