Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Election 2022: कांग्रेस को भाया छत्तीसगढ़ मॉडल, CM भूपेश हैं उत्साहित

UP Election 2022: Congress liked Chhattisgarh model, CM Bhupesh is excited

रायपुर ,10 फरवरी। उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल का जमकर प्रचार किया, इतना ही नहीं जब प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी किया ,तो उसमें भी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की प्रमुख योजनाओं की छाप साफ तौर पर देखी गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयार चुनाव घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की तरह ही गोधन न्याय योजना शुरू करने की बात कही है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र "उत्तर प्रदेश का उन्नति विधान' में गौधन न्याय योजना का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया है।

baghel

यह भी पढ़े भूपेश बघेल सरकार ने की धान की बम्पर खरीदी,तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इसपर खुशी जताते हुए ट्वीटर पर लिखा है, "मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र यूपी का उन्नति विधान में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र हुआ है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गोधन न्याय योजना लागू करने का संकल्प लिया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए तैयार कांग्रेस के वादों में बताया गया है कि कांग्रेस आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल की तरह ही गोधन न्याय योजना लाएगी और गाय के गोबर की 2 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदी भी करेगी। स्व-सहायता समूहों के जरिये वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ कई अन्य कामों में गोबर का उपयोग करेगी ।

यह भी पढ़े CHHATTISGARH:नान घोटाला भाग 2? BJP ने लगाया भूपेश सरकार पर 3 हजार करोड़ के महाघोटाले का आरोप


इसी तरह कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में की गई कर्जमाफी की तरह यूपी के किसानों से भी कर्ज माफ करने का वादा किया है। प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कि छत्तीसगढ़ की तरह ही सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। कांग्रेस के वादों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के फार्मूले को लागू करते हुए ना केवल किसानो का कर्ज माफ़ किया जायेगा बल्कि जनता का बिजली बिल भी हाफ होगा ,इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से में धान और गेंहू भी खरीदेगी। बहरहाल अब देखना यह है कि उत्तर प्रदेश की जनता को भूपेश बघेल सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल कितना लुभाता है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने बड़े चेहरे के तौर पर पेश करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी थी। सीएम बघेल का काम ना केवल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करना था, बल्कि छत्तीसगढ़ की योजनाओं का जनता के बीच प्रचार करना भी रहा है।

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से आई भावुक कर देने वाली खबर, 109 साल बाद हुआ शहीद लागुड़ का अंतिम संस्कार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+