छत्तीसगढ़ चुनाव लड़ने वाले ये नेता हैं धनकुबेर, किस पार्टी के पास हैं सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी?
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हो गया है। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही है। 3 दिसंबर को रिजल्ट घोषित होगा और ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प हो गया है कि कौन से उम्मीदवार सबसे ज्यादा अमीर और गरीब की लिस्ट में आते है।
बैकुंठपुर भरतपुर-सोनहत के मौजूदा विधायक गुलाब कमरो की संपत्ति 5 वर्षों में 5 लाख रुपए से बढ़कर 1.85 करोड़ रुपए हो गई है। विधायक की संपत्ति 5 साल में 37 गुना की बढ़ोत्तरी हो गई वहीं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के पास 30 करोड़ रुपए की संपत्ति है। भईयालाल रजवाड़े के पास 17.84 करोड़ और श्याम बिहारी के पास 12.5 करोड़ की संपत्ति है।

गुलाब कमरो की संपत्ति 2018 में 5 लाख 12 हजार रुपए थी। तब उनकी पत्नी लीलावती के नाम पर बीपीएल राशन कार्ड भी बना हुआ था। लेकिन अब विधायक कमरो ने स्वयं, पत्नी और बच्चों के नाम पर एक करोड़ 85 लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति घोषित की है। 5 वर्षों में उनकी पत्नी भी पति की विधायकी में गृहिणी से व्यवसायी बन गई हैं। विधायक और उनकी पत्नी पर 35.88 लाख रुपए का बैंक लोन भी है। विधायक गुलाब कमरो ने एक इनोवा फोर व्हीलर खरीदी है। 12 लाख रुपए कीमत बताई गई है। महिंद्रा ट्रैक्टर और स्कूटी पत्नी के नाम पर खरीदी गई है। विधायक ने रायपुर में पक्का मकान लिया है। जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 65 लाख रुपए है।
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की संपत्ति 30 करोड़ से भी ज्यादा की है। इनके पास जमीन, वाहन, दुकान भी हैं। भईयालाल राजवाड़े जो कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। इनके पास 17 करोड़ 84 लाख रुपए की संपत्ति है। इनके पास कई वाहन है, खेती और कमर्शियल भूमि के मालिक है।
मनेंद्रगढ़ विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार श्याम बिहारी जायसवाल के पास 12.5 करोड़ की संपत्ति है। वाहन में महिन्द्रा एसयूवी, इनोवा, 5 ट्रक, मेटाडोर, जेसीबी, बाइक शामिल है। खुद के नाम 26.68 एकड़ और पत्नी के नाम 7.73 एकड़ जमीन है। कांग्रेस के रमेश सिंह के पास भी 6.50 करोड़ की संपत्ति है।
वहीं बैकुंठपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सिंह देव के पास करीब चार करोड़ 22 लाख रुपए की संपत्ति है। नकद, बैंक खाते, डाक घर, आभूषण समेत अन्य मिलाकर कुल 1 करोड़ सात लाख 24 हजार रुपए की चालू संपत्ति भी इनके पास है।












Click it and Unblock the Notifications