CG News: छत्तीसगढ़ के इन 24 बीजेपी नेताओं को जान का खतरा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी 'X' श्रेणी की सुरक्षा

Chhattisgarh Elections 2023: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बस्तर संभाग के 24 भाजपा नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्स श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। बताया जाता है कि इसमें सबसे ज्यादा नेता दंतेवाड़ा जिले के शामिल हैं। इसके अलावा बस्तर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव व कांकेर के नेताओं को भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दी है।

मालूम हो कि बीते महीनों बस्तर संभाग में नक्सलियों ने 3 भाजपा नेताओं की हत्या कर दी थी। इसके बाद भाजपा नेताओं की सुरक्षा पर सवाल भी उठे थे। सूची जारी करने के साथ ही सीआरपीएफ को तत्काल नामजद नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा देने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

X category security

बताया जाता है कि एक्स श्रेणी की सुरक्षा में संबंधित व्यक्ति के साथ 2 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता है। यह सुरक्षा पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) द्वारा प्रदान की जाती है। बताया जाता है कि भारत में काफी संख्या में लोगों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है।

दरअसल भारत में वीवीआईपी को कई सुरक्षा एजेंसी द्वारा सिक्योरिटी दी जाती है। इसमें एसपीजी, एनएसजी, आईटीबीपी और सीआरपीएफ शामिल हैं। इस सुरक्षा को लेने के लिए सरकार को एप्लीकेशन देनी होती है, इसके बाद खुफिया एजेंसी व्यक्ति को होने वाले खतरे का आकलन करती है, जिसके बाद उसकी सुरक्षा तय की जाती है। गृह सचिव, डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी ये तय करती है कि किस व्यक्ति को कौन सी सुरक्षा दी जाए।

जानिए, किस जिले से किन्हें मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा
बस्तर जिला- पूर्व प्रदेश महामंत्री किरण देव व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पांडे

दंतेवाड़ा जिला- पूर्व जिपं उपाध्यक्ष मनीष सुराना, जिपं सदस्य रामू नेताम, पूर्व जिपं अध्यक्ष कमला नाग, बारसूर मंडल अध्यक्ष जसवीर नेगी, जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, बचेली मंडल महामंत्री कामो कुंजाम, जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत सिंह चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य कुलदीप ठाकुर, कुआकोंटा मंडल अध्यक्ष सोमडू कोर्राम, जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह

बीजापुर जिला- जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश मंडावी, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला मंत्री जगार लक्ष्मैया, जिला कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़

सुकमा जिला- जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सोढ़ी

कोंडागांव जिला- पार्षद जसकेतु उसेंडीजगदलपुर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बस्तर संभाग के 24 भाजपा नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्स श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। बताया जाता है कि इसमें सबसे ज्यादा नेता दंतेवाड़ा जिले के शामिल हैं। इसके अलावा बस्तर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव व कांकेर के नेताओं को भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दी है। मालूम हो कि बीते महीनों बस्तर संभाग में नक्सलियों ने 3 भाजपा नेताओं की हत्या कर दी थी। इसके बाद भाजपा नेताओं की सुरक्षा पर सवाल भी उठे थे। सूची जारी करने के साथ ही सीआरपीएफ को तत्काल नामजद नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा देने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

बताया जाता है कि एक्स श्रेणी की सुरक्षा में संबंधित व्यक्ति के साथ 2 सशस्त्र पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता है। यह सुरक्षा पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) द्वारा प्रदान की जाती है। बताया जाता है कि भारत में काफी संख्या में लोगों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है।

दरअसल भारत में वीवीआईपी को कई सुरक्षा एजेंसी द्वारा सिक्योरिटी दी जाती है। इसमें एसपीजी, एनएसजी, आईटीबीपी और सीआरपीएफ शामिल हैं। इस सुरक्षा को लेने के लिए सरकार को एप्लीकेशन देनी होती है, इसके बाद खुफिया एजेंसी व्यक्ति को होने वाले खतरे का आकलन करती है, जिसके बाद उसकी सुरक्षा तय की जाती है। गृह सचिव, डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी ये तय करती है कि किस व्यक्ति को कौन सी सुरक्षा दी जाए।

जानिए, किस जिले से किन्हें मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा
बस्तर जिला- पूर्व प्रदेश महामंत्री किरण देव व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पांडे

दंतेवाड़ा जिला- पूर्व जिपं उपाध्यक्ष मनीष सुराना, जिपं सदस्य रामू नेताम, पूर्व जिपं अध्यक्ष कमला नाग, बारसूर मंडल अध्यक्ष जसवीर नेगी, जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, बचेली मंडल महामंत्री कामो कुंजाम, जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत सिंह चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य कुलदीप ठाकुर, कुआकोंटा मंडल अध्यक्ष सोमडू कोर्राम, जिला महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह

बीजापुर जिला- जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश मंडावी, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला मंत्री जगार लक्ष्मैया, जिला कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़

सुकमा जिला- जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सोढ़ी

कोंडागांव जिला- पार्षद जसकेतु उसेंडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+