'छत्तीसगढ़ में होगी जाति आधारित जनगणना', घोषणा पत्र जारी करके बोले सीएम बघेल

छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रक्रिया जारी है। इस बीच रविवार को कांग्रेस ने राज्य के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी ने कई वादे किए। सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि पार्टी सभी वादों को पूरा करेगी।

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यकों की जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। इससे न सिर्फ उन जातियों को राजनीतिक लाभ मिलेगा जो इन वर्गों में पिछड़ी हुई हैं, बल्कि सरकार उनके लिए विशेष नीति बनाकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक लाभ भी देगी। जाति आधारित जनगणना जरूरी है।

Chhattisgarh

उन्होंने आगे कहा कि साल 2018 के वादे सोच-समझकर 5 साल में 36 वादे किए थे। इनमें से 98 प्रतिशत वादे पूरे किए गए हैं, हालांकि, बीजेपी ने 3 बार फ्रंट पेज के 31 में से 25 वादे पूरे नहीं किए थे। पिछली बार हमने एक घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपये हमने माफ किए।

वहीं, पीएम मोदी पर निशाना साधेत हुए सीएम बघेल ने कहा कि वो नाम लेकर बीजेपी की गारंटियां पेश कर रहे हैं। हमारे घोषणा से बीजेपी घबरा गई है। उनके गारंटी पर कौन भरोसा करेगा? जुमले बाज के बातों पर विश्वास नहीं किया जा सकता।

ये घोषणाएं भी कीं
- 200 यूनिट तक बिजली फ्री
- पहले की तरह इस बार भी कर्ज माफ होगा
- सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज में केजी से पीजी तक फ्री एजुकेशन
- 1 नवंबर से धान खरीदी हो रही है,प्रति एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी हो रही है
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 3200 रुपये में कांग्रेस खरीदी करेगी
- तेंदूपत्ता प्रति बोरा 6000 रुपए , 2 हजार रुपए बढ़ाया गया, संग्राहक को 4 हजार रुपए सालाना बोनस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+