फिर दिखेगी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की रौनक, 8 से 10 जनवरी तक होगी प्रतियोगिता

जनसम्पर्क विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया आलंपिक का उद्घाटन समारोह 08 जनवरी को प्रातः 11 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा।

ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने हाल ही में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया था। कार्यक्रम की लोकप्रियता देखते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का राज्य स्तरीय आयोजन अब 08 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ-साथ इंडोर स्टेडियम में किया जाना तय किया गया।

cg Olympic

छत्तीसगढ़ सरकार के जनसम्पर्क विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया आलंपिक का उद्घाटन समारोह 08 जनवरी को प्रातः 11 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सभी 14 खेल विधाओं की प्रतियोगिता सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम बुढ़ापारा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित किए जाएंगे।

Recommended Video

    रायपुर के स्काई वाक की जांच करेगी ACB-EOW, उफान पर सियायत

    उद्घाटन समारोह और समापन समारोह में प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाऐंगे। समापन समारोह में आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। समापन समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा-रायपुर में 10 जनवरी की शाम में किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 07 जनवरी से 09 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी जिसे बदल कर 8 से 10 जनवरी कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: कांग्रेस की जनअधिकार रैली के जवाब में BJP देगी धरना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+