खत्म हुआ इंतजार, रायपुर दक्षिण विधानसभा में इस दिन होगा उपचुनाव, पढ़िए पूरी जानकारी
Raipur South By-Election: चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे दस दिन बाद 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। यह उपचुनाव लोकसभा चुनाव में विष्णुदेव साय सरकार में मंत्री रह चुके बृजमोहन अग्रवाल सांसद बनने बाद हो रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में रायपुर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल की थी।
कांग्रेस ने तगड़ी घेराबंदी, 9 दिग्गजों को सौंपी कमान
इधर, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण में जीत का दावा करने के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रही है। उसने चुनाव प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक निगरानी के लिए 9 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति की स्थापना कर दी है। इस समिति में छह पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेताओं सहित अनुभवी राजनेता शामिल हैं।

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, रवींद्र चौबे, मोहन मरकाम, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल के साथ ही पूर्व पीसीसी प्रमुख धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, रुचिर गर्ग और उधो राम वर्मा रायपुर पश्चिम विधानसभा में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा की तरफ कई दावेदार
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा के कई नेता दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इस सीट पर बृजमोहन अग्रवाल की पसंद का प्रत्याशी ही टिकट पायेगा। भाजपा की तरफ से दावेदारों में सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, मीनल चौबे, सुभाष तिवारी, नंदन जैन, केदार गुप्ता समेत कई नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें Raipur Lok Sabha Chunav Result 2024: भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड मतो से जीते












Click it and Unblock the Notifications