DURG: चिकित्सकों की लगातार निगरानी में हैं तीजन बाई, CM भूपेश बघेल ने परिजनों से फोन पर की बात
TIJAN BAI: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवारजनों से फोन पर बात करके उन्हें आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने तीजन बाई के परिवार से कहा कि हम हर तरह से आपके साथ हैं और स्वास्थ्य लाभ हेतु हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

ज्ञात हो कि प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई की तबीयत ठीक नहीं गई है। बताया जा रहा है कि पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। वह भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था, उनकी हालत को लेकर परिजनों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। तीजन बाई की तबीयत की जानकारी मिलते ही सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग जिला प्रशासन को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें CG NEWS: शपथ ग्रहण के बाद सपरिवार सीएम हाउस पहुंचे मोहन मरकाम, CM भूपेश बघेल से की मुलाक़ात












Click it and Unblock the Notifications