CG NEWS: शपथ ग्रहण के बाद सपरिवार सीएम हाउस पहुंचे मोहन मरकाम, CM भूपेश बघेल से की मुलाक़ात

MOHAN MARKAM: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शुक्रवार को उनके निवास में नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मरकाम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

MOHAN MARKAM FAMILY

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नवनियुक्त मंत्री मरकाम की धर्मपत्नी और बच्चे भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि आज ही राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचन्द ने श्री मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम को शपथ ग्रहण के बाद गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राजभवन में शपथ लेने के बाद मोहन मरकाम ने ट्ववीट करके सीएम भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा की आज राजभवन में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन जी, यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री के रूप शपथ ग्रहण की। इस नवीन दायित्व हेतु देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करता हूँ । मैं इस नवीन दायित्व का सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ अनुकरण करूंगा एवं जनसेवा में सदैव समर्पित रहूँगा ।

यह भी पढ़ें CHHATTISGARH NEWS: मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कैसा रहा है अब तक का सियासी सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+