तातापानी महोत्सव 2023 का संस्कृति मंत्री भगत ने किया समापन, कार्यक्रमों में दिखी स्थानीय कला, संस्कृति की झलक
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में तीन दिवसीय संक्रान्ति परब तातापानी महोत्सव का समापन संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और स्थानीय विधायक चिंतामणि महाराज ने किया।

छत्तीसगढ़ का बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अपनी आदिम संस्कृति और परंपरा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है, इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 14 जनवरी के शुरू हुए इस तीन दिवसीय संक्रान्ति परब तातापानी महोत्सव का समापन हो गया। तीन दिनों तक बलरामपुर में मेला लगा रहा। सीएम भूपेश बघेल ने इस महोत्सव की शुरुआत की थी। वहीं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और स्थानीय विधायक चिंतामणि महाराज ने इसका समापन किया।

स्थानीय कलाकार और बच्चों ने दी प्रस्तुति
तातापानी महोत्सव के पहले दिन मुख्यमंत्री ने इसका शुभारंभ किया। जिसमें 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय जनजातीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। नृत्य के माध्यम से जिले के विकास की झलक और पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू तथा सुनील मानिकपुरी ने अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
संस्कृति मंत्री भगत ने किया समापन
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 14 जनवरी से शुरू हुए ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव का समापन समारोह संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।समापन अवसर के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज तातापानी महोत्सव उत्तर छ्त्तीसगढ़ के आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि हर समाज को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए
सात दिनों का होना चाहिए यह महोत्सव: बृहस्पति सिंह
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बतिस्पति सिंह ने इस महोत्सव को सात दिनों का करने का विचार रखा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने कहा कि हम कुछ परम्पराओं को भूलते जा रहें है। जिन्हे पुनः जीवित करने का काम अब मुख्यमन्त्री कर रहें हैं। इस आयोजन के लिए संस्कृति मंत्री का आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन ने किया कलाकारों का किया सम्मान
तातापानी महोत्सव में अपने प्रदर्शन और कला से लोगों का मन मोह लेने वाले विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों का जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर विजय दयाराम के. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और जिला पंचायत सीईओ रेना जमील ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।












Click it and Unblock the Notifications