तातापानी महोत्सव 2023: सीएम भूपेश करेंगे महोत्सव का शुभारम्भ, पैरासेलिंग, बोटिंग का लुफ्त उठा सकेंगे पर्यटक
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तातापानी महोत्सव की शुरुआत 14 जनवरी से होने जा रही है, इस महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे इसके अलावा सीएम क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात भी देंगे

छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव की शुरूआत होने जा रही है। इस बार महोत्सव को खास बनाने के लिए कुछ नए इंतजाम प्रशासन की ओर से किये जा रहें हैं। इस महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। दो साल बाद होने जा रहे इस महोत्सव में 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी सम्पन्न कराया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रसाशन द्वारा किया जा गया है।

बलरामपुर जिले के विकास और योजनाओं के लगेंगे स्टाल
तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विकास पथ पर अग्रसर थीम पर बलरामपुर जिले की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। शासन की लोक कल्याण की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का भी माध्यम बनेगा। बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का शुभारम्भ
14 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। सीएम क्षेत्र को 700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। दूसरे दिन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे, रामनुजगंज के विधायके बृहस्पति सिंह ने आईजी, एसपी और कलेक्टर के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के स्वयं तातापानी महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन और महोत्सव की तैयरियों को लेकर वे तातापानी का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा, निर्देश भी जारी कर रहे हैं।

इस बार महोत्सव को खास बनाने के लिए, मेला स्थल पर हॉट एयर बैलून व मंदिर प्रांगण में स्थित तालाब में बोटिंग तथा आरागाही एयरस्ट्रिप में पैरासेलिंग पैरामोटरिंग की व्यवस्था की है। जो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।14 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे ।स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।15 जनवरी को आयोजन स्थल पर किसान मेला,पंच-सरपंच सम्मेलन,स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।16 जनवरी को स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों का तथा युवा मितान क्लब का सम्मेलन तथा स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications