छत्तीसगढ़ः सुकमा में दो पुलिसकर्मियों की गला रेतकर हत्या, सड़क पर मिली लाश

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाने से आधा किलोमीटर दूर गुरुवार को बाइक से बाजार जा रहे पुलिस के दो जवानों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। दोनों पुलिसकर्मी भेज्जी थाने में ही तैनात थे। थाने के पास ही पुलिस कैंप भी मौजूद है। जब दोनों जवान बाइक से बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी इनका रास्ता रोक कर किसी ने गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गया।

sukma murder of two policemen

वहीं घटना को लेकर जिले के एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जिन जवानों की हत्या की गई है उनके नाम पुनेम हड़मा और धनीराम कश्यप थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमले की 23 दिन में यह तीसरी घटना है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हाथ हो सकता है। इस तरह की टीमें कैंप से बाहर निकले पुलिस के लोगों पर नजर रखती हैं। ग्रामीणों के बीच रहने वाले ऐसे नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाती और ये मौका देखकर हमला कर देते हैं।

जहां दोनों पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है, वहां उस रास्ते से अक्सर पुलिस के जवान अस्पताल और बाजार से जुड़े कामों के लिए जाते रहते हैं। वहीं सुकमा पुलिस ने कहा है कि पुलिस जवानों के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर देखा कि सुकमा के पूनेम हड़मा और दंतेवाड़ा के धनीराम कश्यप बीच सड़क पर पड़े हुए थे। उनकी गर्दन से काफी खून बह चुका था। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि इस घटना में नक्सलियों के शामिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+