Sudhakar khalakho : वो IAS जो शराब पीकर पहुंचे ऑफिस, लॉन में कुर्सी लगवा शर्ट के बटन खोलकर बैठे

छत्‍तीसगढ़ कैडर के आईएएस Sudhakar khalakho को शराब कांड के बाद लोक सेवा आयोग के सचिव पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह IAS अनुराग पाण्‍डेय को लगाया गया है।

Sudhakar khalakho IAS

छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव आईएएस सुधाकर खलखो का शराबकांड पूरे सूबे में सुर्खियां बटोर रहा है। ये साहब शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय पहुंच गए और फिर इसके बाद जो बवाल काटा उससे तो इनके खिलाफ हाथों हाथ कार्रवाई हो गई। छत्‍तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर आईएएस सुधाकर खलखो को लोक सेवा आयोग सचिव पद से हटा दिया।

कमरे में चलने को कहा तो करने लगे अभ्रदता

कमरे में चलने को कहा तो करने लगे अभ्रदता

दरअसल, छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्‍यक्ष न्‍यायमूर्ति टीपी शर्मा ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे सचिव आईएएस सुधाकर खलखो शराब पीकर कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों से लॉन में कुर्सी लगवाई। फिर शर्ट के बटन खोलकर बैठ गए। कर्मचारी ने उनसे कमरे में चलकर बैठने को कहा तो सुधाकर खलखो भड़क गए और अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करने लगे।

 खलखो को उनके पिता ले गए घर

खलखो को उनके पिता ले गए घर

लोक सेवा आयोग के अध्‍यक्ष न्‍यायमूर्ति टीपी शर्मा के निर्देश पर आयोग के कर्मचारियों ने आईएएस खलखो के परिजनों को जानकारी दी। इस पर खलखो के पिता कार्यालय पहुंचे। वे उनको घर लेकर गए। पूरे मामले से अध्‍यक्ष ने सीएम भूपेश बघेल को दी।

 आईएएस अनुराग पाण्‍डेय को सौंपी अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी

आईएएस अनुराग पाण्‍डेय को सौंपी अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी

इसके बाद छत्‍तीसगढ़ सामान्‍य प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए आईएएस सुधाकर खलखो को आयोग सचिव पद से हटाते हुए मंत्रालय बुलाया और बिना विभाग संयुक्‍त सचिव बनाया। खलखो की जगह जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव 2009 बैच के आईएएस अनुराग पाण्‍डेय को आयोग के सचिव की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी सौंप दी।

 2009 में प्रमोट हुए थे सुधाकर खलखो

2009 में प्रमोट हुए थे सुधाकर खलखो

बता दें कि सुधाकर खलखो छत्‍तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे। साल 2009 में उनको भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोट कर साल 2012 का बैच दिया। सुधाकर खलखो को जून 2022 को लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया था। इससे पहले ग्रामोद्योग, हस्‍तशिल्‍प विकास बोर्ड, माटी कला बोर्ड और हाथकरघा विकास और विपणन संघ में सेवाएं दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+