झारखंड में पनपने लगा है नक्सलवाद, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय का बयान
Jamshedpur News: वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। शुक्रवार को सीएम साय झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा के पक्ष में आयोजित रोड शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया ,
सीएम विष्णुदेव साय ने झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हो, उस राज्य के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। यहां एक मंत्री भी ईडी की गिरफ्त में हैं,उनके नौकर के यहां से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। यह सब राज्य के लिए चिंतनीय विषय है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में जब डबल इंजन की सरकार नहीं होने के कारण यहां के लोगों को केंद्र की सभी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इंडी गठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। एक बार भी नक्सलवाद पनपने लगा है। इसके अलावा राजनैतिक अस्थिरता की वजह से राज्य का विकास अवरुद्ध है और राज्य सरकार की नीतियों के कारण नक्सलवाद यहाँ फिर से पनप रहा है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आदिवासी भी महादेव व पार्वती के उपासक होते हैं। कहीं महादेव व पार्वती या कहीं गौरा-गौरी के नाम से पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि वह भी आदिवासी समुदाय से ही हैं. आदिवासी से बड़ा हिंदू कोई नहीं होता है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने जमशेदपुर में किया रोड शो, झारखंड में भाजपा की जीत का दावा












Click it and Unblock the Notifications