CG: सीएम विष्णुदेव साय ने जमशेदपुर में किया रोड शो, झारखंड में भाजपा की जीत का दावा
Jharkhand BJP: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को झारखंड के जमशेदपुर में सांसद और भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो किया। रोड शो यहां साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान प्रारंभ हुआ, जो स्ट्रेट माइल रोड होते हुए एग्रिको मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुआ । रोड शो के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विद्युत महतो का स्वागत करने की तैयारी की गई थी । इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश भूतपूर्व था। सड़क के दोनो तरफ भारी भीड़ जमा थी। साय ने यहां आम जनता और जमशेदपुर भाजपा का आभार व्यक्त किया है।
इस दौरान विष्णुदेव साय ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ जुड़वा भाई हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने एक साथ इन दोनों प्रदेशों के साथ ही उत्तरांखंड प्रदेश का भी गठन किया था. छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष तक भाजपा सत्ता में रही। सिर्फ एक बार कांग्रेस के लोक-लुभावनी घोषणाओं को मान कर उसे सत्ता में लाया, लेकिन वह जनता की उम्मीदों व विश्वास पर खरा नहीं उतरी। परिणाम यह हुए कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में संपन्न विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा के पक्ष में जनादेश आया और पार्टी की सरकार बनी।

सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, उनके कार्यों आदि की भी सराहना की। साथ ही कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में भाजपा व नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है।
झारखंड की जनता इस बार इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है। जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो समेत राज्य की सभी 14 सीटों पर इस बार भाजपा का कब्जा होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो रही है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: नक्सल मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, सीएम विष्णुदेव साय ने जवानो के साहस को किया सलाम












Click it and Unblock the Notifications