सीएम भूपेश बघेल का बयान, कई जातियां दौड़ में पिछड़ गई हैं, जातीय जनगणना है जरूरी
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त सियासी तनातनी देखने मिल रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हुए हमले पर तीखी टिप्पणी दी है। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बृजमोहन पर कोई हमला नहीं कर सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने पहले धक्का मारा है।

सीएम भूपेश बघेल ने बृजमोहन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपने नेता को जो टेबल के नीचे घुसने पर मजबूर कर दे, उसे कोई धमकी दे सकता है क्या? इसका अर्थ यह है कि सेठ जी चुनाव में पिछड़ रहे हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि बीजेपी की ओर से कांग्रेसी गुंडा कहे जाने पर सीएम ने कहा, बृजमोहन के सामने किसी को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान होगा। रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर भी पलटवार किया है। अमित शाह के ओपी चौधरी और विष्णुदेव साय को बड़ा आदमी बनाऊंगा संबंधी बयान उन्होंने कहा, पद दिलाने के लिए जीतने की क्या जरुरत है? उनको वैसे भी दिल्ली में बड़े पद पर बैठाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में जातीय जनगणना होना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और उच्च वर्ग सभी वर्गों में ऐसी बहुत सी जातियां हैं,जो आज के दौड़ में पिछड़ गई हैं।इसी वजह से गणना होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें धनतेरस के साथ दीपावली पर्व का आगाज़, सीएम भूपेश बघेल ने अपने घर के आंगन में बांधी धान की झालर












Click it and Unblock the Notifications