50 हजार में लड़की को बेचा, फिर करवा दी जबरदस्ती शादी !
दंतेवाड़ा, 11 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में एक महिला ने नाबालिग लड़की को दूसरे राज्य में बेच दिया,जहां नाबालिग की शादी 28 साल के एक युवक से करवा दी गई । पुलिस ने घटना के 10 महीने बाद नाबालिग को बरामद करके युवक और खरीददार महिला को गिरफ्तार कर लिया है ,वहीं बेचने वाली महिला की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार , सिटी कोतवाली थाना दंतेवाड़ा में देवी स्वामी नामक महिला ने 28 जून 2021 को अपने घर काम करने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। कुछ दिन पूर्व मध्य प्रदेश के उज्जैन के माकडोन थाना इंचार्ज ने बीजापुर के पुलिस को उज्जैन के सखी वन स्टॉप सेंटर में उस नाबालिग लड़की के होने की जानकारी दी। जिसके बाद दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जवानों की एक टीम उज्जैन भेजी।
बताया जा रहा है कि लड़की खुद उज्जैन के सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंची,जहां मौजूद अधिकारियों को पुलिस ने बताया कि उसका विवाह जबरदस्ती एक युवक से करवाया गया है। उसने पुलिस को जानकारी दी कि दंतेवाड़ा शहर की देवी स्वामी नाम की महिला ने उसे 50 हजार रुपये में शाजापुर की महिला किरण परमार को बेच दिया था। इसके बाद उज्जैन निवासी युवक जितेंद्र सिंह परिहार किरण के उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी गई । नाबालिग ने पुलिस को जानकारी दी कि वह किसी तरह से भागकर सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंची थी ।
दंतेवाड़ा के पुलिस कप्तान सिधार्थ तिवारी ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही जवानों की एक टीम बनाकर तत्काल उज्जैन भेज दी गई थी। वहां स्थानीय पुलिस की सहायता से नाबालिग को सुरक्षित दंतेवाड़ा लाया गया है ,वहीं आरोपी महिला किरण परमार और युवक जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया है। इधर लड़की को बेचने वाली महिला की मौत हो चुकी है।
इस प्रकरण के उजागर होने के बाद पुलिस इसे मानव तस्करी के साथ दूसरे नजरिये से भी देख रही है। अधिकारियों ने बताया कि शादी के लिए नाबालिग को दूसरे शहरों में ले जाकर बेचने का यह पहला प्रकरण है। हम इसकी और पड़ताल करेंगे कि अगर बड़े पैमाने पर किसी रैकेट द्वारा शादी के लिए नाबालिग युवतियों की खरीदी बिक्री की जा रही होगी तो पुलिस उसे भी बेनकाब करेगी।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications