Chhattisgarh: पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के पहिए से धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी, सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही पुरी से अहमदाबाद की ओर जा रही पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी कोच बी2 में अचानक धुआं निकालने से हड़कंप मच गया।

दरअसल छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में पुरी से अहमदाबाद जा रही पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी बी 2 कोच में पावर हाउस भिलाई रेलवे स्टेशन में आग लग गई। धुआं देखते ही ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाकर भिलाई पावर हाउस स्टेशन में रोका गया। इसके बाद स्टेशन कर्मचारीयों ने देखा कि ब्रेक शू के पास हल्की सी आग लगी हुई है। धुआं लगातार निकल रहा है।

Puri Ahmedabad Express

धुआं देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर भिलाई पावर हाउस स्टेशन में ट्रेन को रोका गया। तत्काल भिलाई पावर हाउस स्टेशन कर्मचारियों को जानकारी दी गई। हैवी पंप से पानी मार कर आग को बुझाया गया और ब्रेक शू को क्रू स्टाफ ने मरम्मत किया।

आरपीएफ के अधिकारी के जानकारी अनुसार पुरी से अहमदाबाद जा रही पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के बी 2 कोच में आग लग गई। आग कोच के नीचे तरफ लगी थी, जिस पर पावर हाउस भिलाई रेलवे स्टेशन में काबू पाया गया। 10:20 पर यह ट्रेन पावर स्टेशन पहुंची थी, जहां पर लोगों ने शोर शराबा कर किया कि ट्रेन के नीचे से धुआं निकल रहा है। इसके बाद तत्काल रेलवे स्टाफ हरकत में आया और आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

इस घटना के बाद लगभग 1 घंटे बाद ट्रेन पावर हाउस भिलाई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। आग बुझाने के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया। स्टेशन कर्मचारीयों और ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+