शाह-नड्डा ने 6 घंटे तक की छत्तीसगढ़ बीजेपी की बैठक, टिकट बंटवारे से लेकर भूपेश सरकार को घेरने तक पर हुई चर्चा
BJP Mission 2023: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच अब भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव की कमान संभाल ली है। पीएम मोदी के आह्वान को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्री गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष गुरुवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे।
जेपी नड्डा और अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ करीब साढ़े 6 घंटे मैराथन बैठक कर मिशन 2023 का ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया। बैठक में आचार सहिंता लगने तक पार्टी के आगामी कार्यक्रम तय किये गए।

प्रत्याशियों के चयन का आधार भी इस बैठक में तय किया गया है। अनुकूल समय पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा करेगी. कुछ सांसदों को चुनाव लड़ाने की पूरी सम्भावना, हालांकि आखिरी फैसला केन्द्रीय चुनाव समिति करेगी, वहीं बैठक में कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ में पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठे हैं तो कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस बैठक में भूपेश सरकार को घेरने पर भी चर्चा हुई है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरने का प्लान तैयार किया है कि यह सरकार सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है। इसके भ्रष्टाचार पर भी विस्तार से चर्चा हुई है इन सबके चलते चुनाव को किस दिशा में ले जानी है किस तरह से कार्रवाई करनी है इन सब बातों पर चर्चा हुई है।
30 सितंबर को बिलासपुर और 3 अक्टूबर को बस्तर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं को लेकर भी बैठक में समीक्षा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में बड़ी भीड़ जुटाना। बिलासपुर और बस्तर संभाग की सीटों पर व्यापक असर पड़ सके इसे लेकर भी रणनीति तैयार की गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications