छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सल मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें 7 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने मौके से एके-47 सहित अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।

यह मुठभेड़ तेलंगाना के मुलुगु जिले में हुई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद शुरू हुई, जिसमें नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें नाकाम कर दिया।

naxal cg 600 jpg

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। फिलहाल, इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की एक और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, खासकर जब बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों द्वारा नए कैम्प लगाए गए हैं। इन कैम्पों के बाद नक्सली अब तेलंगाना में शरण लेने लगे हैं।

खबर पर अपडेट जारी है।

नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गृहमंत्री अमित शाह ने तैयार किया है एक्शन प्लान

वर्ष की शुरुआत में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक की थी, जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ आपसी समन्वय से अभियान संचालित करने की दिशा दी थी। गृहमंत्री ने 2026 तक नक्सलियों का समूल सफाया करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

अब तक बस्तर क्षेत्र में इस वर्ष 96 मुठभेड़ों के बाद पुलिस ने 8.84 करोड़ रुपए के इनामी 207 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। पीपुल्स लिबरेशन ग्रुप की ओर से जारी एक बयान में स्वीकार किया गया है कि इस वर्ष देशभर में मारे गए 253 नक्सलियों में से 226 नक्सली बस्तर क्षेत्र में मारे गए हैं।

यह आंकड़ा बस्तर में सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई और नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान की बड़ी सफलता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का विलय समाप्त, पद्मश्री विभूतियों के लिए बड़ी घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+