17 नवंबर को होगा छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान,जानिए कितने मतदाता करेंगे मतदान
CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं,वहीं कुल 1 करोड़ 63 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बयान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास बचा ही नहीं हैं












Click it and Unblock the Notifications