छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान आज, सीएम विष्णुदेव साय ने जनता से की मतदान की अपील
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। आज सुबह ही छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके आम जनता से मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होना है। मैं इन क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों के अनुरूप विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें।
वहीं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सवेरे 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में सवेरे 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में मतदान हो रहा है। ज्ञात हो कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 65 हजार 175 वोटर्स है और कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है, जबकि महासमुंद लोकसभा में मतदाता की संख्या 17 लाख 90 हजार है, 2147 मतदान केंद्र हैं। वहीं कांकेर लोकसभा में कुल मतदाताओं की तादाद 16 लाख 50 हजार 692 है,जिसमे 2090 मतदान केंद्र हैं।
यह भी पढ़ें मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी, छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाले की जांच करेगी सीबीआई












Click it and Unblock the Notifications