छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल,शिक्षा विभाग ने शुरू की शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ का नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू हो रहा है। शाला प्रवेश उत्सव को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि 18 जून को राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा ,जिसे स्कूल, संकुल, विकासखंड और जिला स्तर पर आयोजित किया जाता है। प्रवेश उत्सव के लिए सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला मिशन समन्व्यकों, सभी प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
शाला प्रवेश उत्सव राज्य स्तरीय होगा, जिसका स्थान अभी तय नहीं किया गया है। इस शासकीय आयोजन के लिए 10 जून तक स्कूलों की साफ-सफाई करना अनिवार्य कर दी गई है,जबकि आगामी तीन महीने की शैक्षणिक कार्यक्रमों का रोडमैप शिक्षक तैयार करेंगे। शिक्षक और विद्यार्थी दोनों की सौ प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्कूल भवनों की रिपेयरिंग तय समय पर करना है। प्रवेश उत्सव के लिए गांव और शहर में वृहद स्तर प्रचार-प्रसार करना है।शिक्षा विभाग ने लिए पोस्टर, बैनर से प्रचार, रैलियों का आयोजन और शहरी वार्डों,कस्बों और गांवों के मुहल्लों में मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें झारखंड में पनपने लगा है नक्सलवाद, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय का बयान












Click it and Unblock the Notifications